आयोग की भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची जारी किए जाने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों का चयन रिक्त पदों पर नहीं हो पाता है। इन तमाम समस्याओं के मद्देनजर आयोग ने तय किया है कि जो अभ्यर्थी किसी भर्ती में अपना अभ्यर्थन वापस लेना चाहते हैं, तो उनसे अधिकृत रूप से आवेदन लिए जाएं।
जो अभ्यर्थी आवेदन देंगे, उनकी सीटें रिक्त मानकर मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों को उन पदों पर चयनति किया जाएगा। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 से आयोग ने इसकी शुरुआत की है। इसके बाद प्रवक्ता भर्ती के अभ्यर्थियों से भी अभ्यर्थन वापसी के आवेदन मांगे गए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयोग ने प्रार्थना पत्र देने की अंतिम तिथि अब 15 मई तक बढ़ा दी है। आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अपना प्रार्थना पत्र ईमेल आईडी notintforlt18@gmail.com पर दे सकते हैं।