फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, सभी 75 जिलों में केंद्र, ओटीआर से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 11 Dec 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा कराने जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों के साथ इस बार आयोग की भी परीक्षा होगी। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए बुधवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षा 22 दिसंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 1331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा कराने जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों के साथ इस बार आयोग की भी परीक्षा होगी। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


ओटीआर के माध्यम से कर सकते हैं डाउनलोड

आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र व अनुदेश डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियम तिथि एवं समय पर अपनी दो फोटो एवं आईडीप्रूफ की मूल व छायाप्रति के साथ पहुंचें। अभ्यर्थियों को केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

अनुसचिव के अनुसार परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना अथवा प्रकट करने की सजिश करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुसूचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा, दोनों हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मंडल से बाहर, छात्राओं को मंडल में केंद्र

आयोग ने 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। पुरुष अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद वाले मंडलों से बाहर नजदीक के मंडल के किसी दूसरे जिले और महिला अभ्यर्थियों को मंडल के भीतर गृह जनपद से इतर किसी दूसरे जिले में केंद्र आवंटित किए गए हैं जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में ही केंद्र आवंटित किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ जिला निवासी पुरुष अभ्यर्थी को लखनऊ मंडल के रायबरेली जिले में, वाराणसी मंडल एवं जिला निवासी महिला अभ्यर्थी को उसी मंडल के जौनपुर जिले में केंद्र आवंटित किया गया है।

आवेदन से परीक्षा कराने तक लगा एक साल का वक्त

दशकों बाद ऐसा हुआ, जब पीसीएस का विज्ञापन जारी करने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा कराने तक तकरीबन एक साल का वक्त लग गया। पीसीएस परीक्षा-2024 का विज्ञापन एक जनवरी 2024 को जारी किया गया था और आयोग के कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित थी। 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। बाद में भी अन्य कारणों से यह परीक्षा कई बार टली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें