इस बार कैलेंडर में विषय भी शामिल
आयोग ने इस बार के कैलेंडर में विषयवार परीक्षा तिथियां प्रस्तावित की हैं। प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा, 2027 के तहत संगीत वादन सितार विषय की परीक्षा 17 जुलाई व संगीत वादन तबला विषय की परीक्षा 18 जुलाई को होगी। वहीं, प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 के तहत शल्य तंत्र व रचना शारीर विषय की परीक्षा दो दिसंबर, रोग निदान व अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद की परीक्षा तीन दिसंबर, रस शास्त्र एवं भैषज्य और द्रव्यगुण की परीक्षा चार दिसंबर, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत और क्रिया शारीर की परीक्षा नौ दिसंबर, शालाक्य तंत्र और प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग की परीक्षा 10 दिसंबर, स्वस्थ्यवृत एवं कायचिकित्सा की परीक्षा 11 दिसंबर को दो सत्रों में होगी होगी।
परीक्षा - प्रस्तावित तिथि
- स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - 16 फरवरी 2025
- स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - 23 फरवरी 2025
- उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा, 2024 - दो मार्च 2025 से
- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 23 मार्च 2025
- सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024 - 20 अप्रैल 2025
- वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 - 18 मई 2025
- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 29 जून 2025 से
- अपर निजी सचिव परीक्षा, 2023 (तृतीय चरण) - 13 जुलाई 2025
- प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा, 2017 (संगीत वादन सितार व तबला विषय) - 17 एवं 18 जुलाई 2025
- उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा, 2023 - 21 सितंबर 2025
- सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 28 सितंबर 2025
- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा, 2025 - 12 अक्तूबर 2025
- स्थापत्य एवं नियोजन सहायक प्रारंभिक परीक्षा, 2024 - 18 अक्तूबर 2025
- उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा, 2021 (अवशेष विषय) - 26 नवंबर 2025
- प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 (विभिन्न विषय) - दो, तीन, चार, नौ, 10 व 11 दिसंबर 2025