फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस प्री-2025 का परिणाम इसी सप्ताह संभावित, मेंस की भी तैयारी में जुटा आयोग

Sat, 29 Nov 2025 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP PCS Pre Result 2024 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम एक सप्ताह में आ जाने की उम्मीद है। आयोग सूत्र के अनुसार रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही मेंस का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम एक सप्ताह में आ जाने की उम्मीद है। आयोग सूत्र के अनुसार रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगियों में शनिवार को ही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित होने की चर्चा रही। प्रतियोगियों में यह भी चर्चा रही कि इस संबंध में आयोग में बैठक बुलाई गई है हालांकि देर रात तक इसका इंतजार ही होता रहा।

आयोग के अफसर का भी कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएगा। उनका यह भी कहना है कि कोई बाधा नहीं आई तो सोमवार या मंगलवार को ही परिणाम घोषित किया जा सकता है।

आरओ-एआरओ का पेपर लीक होने तथा आंदोलनों की वजह से पीसीएस समेत आयोग की कई अन्य भर्तियां लंबित हो गई है। ऐसे में आयोग में खासतौर पर, पीसीएस भर्ती का सत्र नियमित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक अफसर के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब पूरा हो गया है। स्क्रूटनी आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और फरवरी-मार्च तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें