नगर पंचायत मऊआइमा के चेयरमैन शोएब अंसारी के पुत्र अजफर अंसारी (30) की महाराष्ट्र के भिवंड़ी में छत से गिरने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहीं हादसा हो गया। पार्थिव शरीर शनिवार को मऊआइमा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो कालिंग करके शोएब अंसारी को ढांढस बंधाया। रविवार को सुबह दस बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मऊआइमा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अंसारी के पुत्र अजफर अंसारी (30) हाजी अब्दुल कय्यूम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी थे। अजफर जरूरी काम से महाराष्ट्र के भिवंडी गए थे। वहीं अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। शुक्रवार को देर शाम रिश्तेदार के घर की छत से अचानक नीचे गिर पडे़। इससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई है। हजारों लोगों का उनके आवास पर पहुंच गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूर्व मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना
सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेयरमैन शोएब अंसारी से वीडीओ कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सांत्वना दी और उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम आपके साथ हैं। अखिलेश यादव ने चेयरमैन को धांधस बंधाते हुए धैर्य से काम लेने की बात कही।