फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : 29 मार्च से शुरू होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025, प्रयागराज में 12 केंद्रों पर 4757 अभ्यर्थी होंगे शामि

Thu, 26 Mar 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 29 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में लखनऊ एवं प्रयागराज जिले में संपन्न होगी। जिसमें 11403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 29 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में लखनऊ एवं प्रयागराज जिले में संपन्न होगी। जिसमें 11403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रयागराज जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 27 मार्च को सभी केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बैठक कर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में बनाए गए परीक्षा केंद्र

केसर विद्यापीठ (चौक जीरो रोड), डीएवी इंटर कॉलेज (मीरापुर), कर्नलगंज इंटर कॉलेज (टैगोर टाउन), यादगार-ए-हुसैनी इंटर कॉलेज, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज (लूकरगंज), ईश्वर शरण इंटर कॉलेज (सलोरी), डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज (मुट्ठीगंज), कुल भास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय और कैंट हाईस्कूल (सदर बाजार, न्यू कैंट) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें