फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 27 मार्च से शुरू होंगे यूपी टीईटी 2026 के आवेदन, बढ़ी फीस को लेकर अभ्यर्थियों में पनपी नाराजगी

Thu, 26 Mar 2026 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 2 से 4 जुलाई 2026 निर्धारित की है। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम तिथि एक मई तय की गई है। चार साल बाद आयोजित हो रही टीईटी परीक्षा में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2021 में टीईटी का आयोजन उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा कराया गया था। उस समय दोनों स्तर की परीक्षा के लिए शुल्क 1200 रुपये निर्धारित था। वहीं अब एक स्तर के लिए शुल्क बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2021 में यह 800 रुपये था। इसी तरह एक स्तर पर पहले 400 रुपये शुल्क था, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें