फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस जे 2022की प्रारंभिक परीक्षा12 फरवरी को, 303 पदों पर भर्ती के लिए जा रहे हैं आवेदन

Fri, 23 Dec 2022 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह जनवरी और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। 303 पदों में अनारक्षित (सामान्य वर्ग) के लिए 123, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81, अनुसूचित जाति के लिए 63, अनुसूचित जनजाति के लिए 06 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 30 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा - 2022 के प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होगी। पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यूपीपीएससी की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए 11 दिसंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह जनवरी और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। 303 पदों में अनारक्षित (सामान्य वर्ग) के लिए 123, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81, अनुसूचित जाति के लिए 63, अनुसूचित जनजाति के लिए 06 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 30 पद आरक्षित हैं।

इसमें क्षैतिज आरक्षण के तहत भूतपूर्व सैनिकों के लिए 16, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के 06, महिला के 60 एवं दिव्यांगजनों के लिए 12 पद हैं। विज्ञापन के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी के लिए परीक्षा में शामिल होने के अवसरों की संख्या अधिकतम चार है। प्रारंभिक परीक्षा में एक पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों और मुख्य परीक्षा में एक पद के मुकाबले तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम
सामान्य ज्ञान का पहला प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। दो घंटे का विधि का दूसरा प्रश्नपत्र होगा, जिसके लिए 300 अंक निर्धारित हैं।

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम
कुल छह प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र 200 अंकों का, दूसरा प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा का 100 अंकों, तीसरा प्रश्नपत्र हिंदी भाषा का 100 अंकों, चौथा प्रश्नपत्र विधि-1 (मौलिक) का 200 अंकों, पांचवां प्रश्नपत्र विधि-2 (प्रक्रिया एवं साक्ष्य) का 200 अंकों और छठा प्रश्नपत्र विधि-3 (दंड, राजस्व एवं स्थानीय विधियां) का 200 अंकों का होगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें