फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : नए साल में पीसीएस के 1850 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, वर्ष 2024 के अंतर्गत 947 भर्ती भी होगी पूरी

Wed, 03 Dec 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC News : यूपी लोक सेवा आयोग अगले वर्ष 2026 में 1850 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पीसीएस 2024 के खाली रह गए 947 पदों को भी भरने की घोषणा की है। आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित कर सकता है। साथ ही मुख्य परीक्षा का परिणाम भी फरवरी और मार्च में घोषित करना संभावित है। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आगामी वर्ष में पीसीएस के अंतर्गत ही 1850 से अधिक पदों पर भर्ती करेगा। यह भर्ती पीसीएस-2024 एवं पीसीएस-2025 के अंतर्गत की जाएगी। आयोग ने सोमवार को पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसके तहत 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, विज्ञापन के समय 200 पदों की घोषणा की गई थी। इसके अलावा पीसीएस-2024 के तहत भी 947 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


आयोग के अफसरों के अनुसार पीसीएस-2024 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब स्क्रूटनी जारी है। फरवरी-मार्च तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। आयोग के अफसरों के अनुसार इसके बाद साक्षात्कार कराकर मई तक अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी है। इसी तरह से पीसीएस-2025 की भर्ती प्रक्रिया भी 2026 में पूरी कर लेने की तैयारी है। यदि ऐसा होता है तो आयोग एक वर्ष में पीसीएस की दो भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने के साथ 1867 अफसरों की नियुक्ति करेगा।

प्री में मानक से कम अभ्यर्थी क्वाॅलीफाई कराने का आरोप

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को घोषित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम पर भी प्रतियोगियों ने आपत्ति जताई है। प्रतियोगियों ने मानक से कम अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वाॅलीफाई करने का आरोप लगाया है। प्रतियोगी प्रशांत पांडेय आदि का कहना है कि आयोग के अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि प्रारंभिक परीक्षा में पद के सापेक्ष 13 के बजाय 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे। आयोग ने पीसीएस-2025 में 920 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। प्रशांत का कहना है कि इस लिहाज से 13800 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वाॅलीफाई कराया जाना चाहिए था। लेकिन 11772 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए हैं, जो 13 गुना भी नहीं है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा छह से, जिलों में पहुंचे आयोग के नोडल अधिकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती (एलटी ग्रेड) परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी जिलों के लिए रवाना हो गए हैं। आयोग ने एलटी ग्रेड के 7466 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए कुल 12,36,238 आवेदन आए हैं। आयोग की ओर से छह, सात एवं 17, 18, 21, 24 व 25 दिसंबर को परीक्षा कराने की घोषणा की है। पहले दिन यानी छह दिसंबर को गणित एवं हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। वहीं, सात दिसंबर को विज्ञान एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

आयोग की भर्ती परीक्षाओं में अब जिला स्तर पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा कक्ष निरीक्षकों के भी प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण आयोग के नोडल अधिकारी के निर्देशन में होगा। ऐसे में छह एवं सात दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए आयोग की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जिलों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें