फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS : आठ दिन में पूरा हो जाएगा पीसीएस का इंटरव्यू

Tue, 23 Mar 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पंद्रह अप्रैल तक अंतिम चयन परिणाम आने के आसार
  • पीसीएस-2020 के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस-2020 का इंटरव्यू आठ दिनों में पूरा होगा और अप्रैल के मध्य तक परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के पूरे आसार हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को पीसीएस-2020 के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इंटरव्यू एक से आठ अप्रैल तक दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। मात्र आठ दिनों में साक्षात्कार पूरा कराने का भी आयोग नया रिकार्ड बनाएगा।
विज्ञापन


आयोग ने 20 मार्च को पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती के लिए 845 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्ष में सफल घोषित किया गया है। पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा इस साल 21 से 25 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 4589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने महज 54 दिनों में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर नया रिकार्ड बनाया है।

पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1282 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आयोग ने नवंबर 2020 में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। अगर आयोग 15 अप्रैल तक अंतिम चयन परिणाम जारी कर देता है तो पीसीएस-2020 की भर्ती छह माह में पूरी हो जाएगी और यह भी एक रिकार्ड होगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि इंटरव्यू एक से आठ अप्रैल तक दो सत्रों में लगातार आयोजित किए जाएंगे। छुट्टी के दिन भी इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें