उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्य परीक्षा-2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। बीईओ के सभी रिक्त 309 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। मेरिट में शीर्ष तीन स्थानों में दो पर बेटियों का कब्जा रहा। वहीं, कुल 309 में से 70 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बीईओ की मुख्य परीक्षा पिछले साल छह दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें 4182 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर भी उपलब्ध है।