उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र सोमवार को ज्वाइन कर सकते हैं। शासन ने 14 जून को इस पद पर उनकी नियुक्ति की थी और तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि सोमवार को अरविंद कुमार मिश्र अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के बाद आयोग में आंतरिक रूप से कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थियों को इस बात का इंतजार है कि नए परीक्षा नियंत्रक शीघ्र ज्वाइन करें ताकि स्थगित की जा चुकीं परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित हों।