अंतरीक्षक को देनी होगी आईडी प्रूफ की छायाप्रति
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अपने साथ रखनी होगी। कक्ष में अंतरीक्षक को आईडी प्रूफ की एक छाया प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।
नकल में पकड़े गए तो आजीवन कारावास
एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधान लागू रहेंगे। इस अधिनियम के अनुसार परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड़यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों ही हो सकती है।
किस विषय में कितने पद
विषय - पुरुष - महिला
सामाजिक विज्ञान - 561 - 140
जीव विज्ञान - 185 - 29
अंग्रेजी - 540 - 113
शारीरिक शिक्षा - 203 - 55