फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : लोअर सबऑर्डिनेट-2015 के कटऑफ अंक जारी

Sat, 23 Jan 2021 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2015 से संबंधित सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के पदवार/श्रेणीवार कट ऑफ अंक जारी कर दिया। परीक्षा का अंतिम परिणाम ढाई साल पहले जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को कटऑफ अंक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर 29 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक देख या प्राप्त कर सकते हैं। इससे संबंधित कोई भी प्रार्थनापत्र सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने जो कटऑफ अंक जारी किए हैं, उसके अनुसार प्रमुख रूप से उपकारापाल पद के लिए अनारक्षित श्रेणी का अधिकतम/न्यूनतम कटऑफ 308/290, ओबीसी का 288/285, एससी वर्ग का 277/268, महिला वर्ग का 299/276, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद के लिए अनारक्षित का 300/271, ओबीसी का 270/265, एससी वर्ग का 269/256, महिला वर्ग का 278/271 अंक हैं।

वहीं, कर अधिकारी (पंचायती राज विभाग) पद के लिए अनारक्षित श्रेणी का 297/290, ओबीसी का 287/286, एससी वर्ग का 276/268, महिला वर्ग का 285/280, विपणन निरीक्षक पद के लिए अनारक्षित श्रेणी का 309/290, ओबीसी वर्ग का 290/287, एससी वर्ग का 283/269, एसटी वर्ग का 267/267, महिला वर्ग का 290/276, बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए अनारक्षित का 298/290, ओबीसी का 286/284, एससी वर्ग का 268/268 अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें