फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता उर्दू के तीन सवाल पर आपत्ति, आयोग को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीएससी की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए तीन नवंबर को हुई थी परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से तीन नवंबर 2019 को राजकीय महाविद्यालयों के लिए हुई प्रवक्ता उर्दू की स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 के तीन सवालों पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति उठाई है। प्रवक्ता उर्दू की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों मो. साकिब एवं अन्य का कहना है कि प्रश्न पुस्तिका क्रमांक 3052085 कोड एए15 और ए-सीरीज में प्रश्न संख्या 82, 111 एवं 149 के विकल्प गलत थे। पूछे गए प्रश्न में से कोई जवाब सहीं नहीं पाए जाने के कारण परीक्षार्थियों ने माइनस मार्किंग के डर से इन सवालों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

आयोग की ओर से आयोजित राजकीय महाविद्यालयों के लिए प्रवक्ता उर्दू की स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 के तीन सवाल पर आपत्ति उठाने वाले मो. साकिब ने आयोग के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर मांग की है कि आयोग इन प्रश्नों को चयन प्रक्रिया से बाहर करे अथवा इन प्रश्नों में सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक दें। इस संबंध में उर्दू के विशेषज्ञ एवं सीएमपी डिग्री कॉलेज में उर्दू विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक सैयद अली हैदर रिजवी का कहना है कि लोक सेवा आयोग की ओर से तीन नवंबर कोे हुई प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा के तीन प्रश्न गलत थे। उन्होंने आयोग में परीक्षार्थी मो. साकिब की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन को सही बताया है। उन्होंने तीनों प्रश्नों को चयन बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें