फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी

विज्ञापन
UPPSC lecturer screening
विज्ञापन
तीन नवंबर को प्रयागराज, लखनऊ में होगी 26 विषयों की परीक्षा
विज्ञापन

विषय से 120 और सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे 30 सवाल
दो विषयों की परीक्षा स्थगित, बाद में आयोजित करेगा यूपीपीएससी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2017 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा तीन नवंबर को प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में एक सत्र सुबह 11 से दोपहर एक बजे की अवधि में आयोजित की जाएगी। आयोग ने 26 विषयों का पाठ्यक्रम जारी किया है। गणित को छोड़ बाकी सभी विषयों के पाठ्यक्रम एक समान होंगे।
आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार 28 विषयों में प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। अब इनमें से दो विषयों प्रवक्ता संगीत वादन (सितार) और प्रवक्ता संगीत वादन (तबला) की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि पर संपन्न नहीं होगी। दोनों विषयों की स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि एवं कार्यक्रम आदि के बारे में बाद में अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा से संबंधित 26 विषयों का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें से 25 विषयों अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीति शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, प्राचीन इतिहास, भूगोल, मानव शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन, संगीत गायन, बीएड, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी एवं फारसी के वस्तुनिष्ठ प्रकार के विषय से संबंधित 120 एवं सामान्य अध्ययन के 30 यानी कुल 150 सवाल होंगे। वहीं, प्रवक्ता गणित पद की परीक्षा में कुल 130 सवाल होंगे, जिनमें 100 प्रश्न विषय और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके दावे के आधार पर पूर्णतया औपबंधिक रूप से स्क्रीनिंग परीक्षा परीक्षा में प्रवेश दिया गया है। जो अभ्यर्थी विज्ञापन की अंतिम तिथि तक पद के लिए सभी अर्हता धारित करते है, वही परीक्षा में शामिल हों। अगर किसी समय या किसी स्तर पर पाया जाएगा कि अभ्यर्थी विज्ञापन में प्रकाशित अर्हता धारित नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन आयोग द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा।
सहायक प्रशिक्षक क्रिकेट पद का इंटरव्यू 11 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (क्रिकेट) के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापित समस्त अनिवार्य अर्हता धारित करते हैं और उनके स्नातक एवं एनआईएस डिप्लोमा के प्राप्तांक प्रतिशत का औसत 53 फीसदी या उससे अधिक है, उनके नाम/रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। इन्हीं अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना है। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को 11 सितंबर को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डायट का इंटरव्यू 12 एवं 13 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता गृह विज्ञापन पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 12 एवं 13 सितंबर को सुबह दस बजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र देशनापत्रक, अंकतालिका एवं प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर इंटरव्यू में साथ लाएंगे। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें