चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर जाना है। यह परीक्षा 31 जुलाई को एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित होगी। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ जिले में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।