फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : यूपीपीएससी ने अलग-अलग 22 पदों के लिए मांगे आवेदन, आयुर्वेद के 12 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 25 Sep 2025 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अलग-अलग 22 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें सबसे अधिक आयुष आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर के 12 पद हैं। आयुष यूनानी में प्राध्यापक के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अलग-अलग 22 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें सबसे अधिक आयुष आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर के 12 पद हैं। आयुष यूनानी में प्राध्यापक के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। नमामि गंगे के अंतर्गत रसायनज्ञ एवं सहायक भू-भौतिकविद, एनसीसी निदेशालय के अंतर्गत कार्यपालक अधिकारी के दो-दो पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, परिवार कल्याण में शोघ अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सिस्टम एनॉलिस्ट के एक-एक पद पर भर्ती होगी। आयोग ने इन पदों के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन मांगा है। आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है। फॉर्म भरने में कोई त्रुटि हुई है तो तीन नवंबर तक सुधार किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकाॅपी भी आयोग में 10 नवंबर तक जमा करनी होगी। 


पीसीएस प्री की तैयारी बैठक आज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। इसी संबंध में आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक होगी। इसमें परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी जिलों के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें