ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में महाविद्यालय का विकल्प भरना है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही 23 मई को अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। कॉलेज आवंटन के साथ ही अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यानी अभ्यर्थियों को इसी हफ्ते नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। नियुक्ति पत्र की एक कॉपी उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों को प्रेषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र और निदेशालय की ओर से प्रेषित नियुक्ति पत्र का मिलान करने के बाद चयनित अभ्यर्थी को संबंधित महाविद्यालय में तैनाती दी जाएगी।