आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा 13 मार्च को प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों पर दो सत्रों सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2020 की 13 मार्च से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा 13 मार्च को प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों पर दो सत्रों सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक कराई जाएगी।
अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि को दो फोटो व आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित हों। आयोग ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें 15046 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए थे।
विज्ञापन
पहली बार राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से कराई जा रही है। अभी तक साक्षात्कार के माध्यम से सीधी भर्ती होती थी। जीआईसी में 16 विषयों में प्रवक्ता के 1473 पदों के लिए होने वाली भर्ती में पुरुष वर्ग के 991 और महिला वर्ग के 482 पद हैं।