फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी से होगा यूपीपीएससी की परीक्षाओं का आगाज, आयोग ने जारी किया अर्द्धवार्षिक कैलेंडर

Sat, 22 Dec 2018 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने नए वर्ष 2019 में प्रस्तावित परीक्षाओं का अर्द्धवार्षिक कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया है। आयोग ने जनवरी से जून 2019 के बीच होने वाली परीक्षाओं का ब्योरा दिया है। कैलेंडर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2019 का कार्यक्रम शामिल नहीं है, ऐसे में अब यह तय है कि यह परीक्षा जून के बाद ही होगी।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष की पहली परीक्षा 30 जनवरी से एक फरवरी 2019 के बीच उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस-जे) मुख्य परीक्षा-2018 होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 2018 का कार्यक्रम 17 जून 2019 से रखा गया है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में कहा गया कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

आयोग की ओर से जारी अर्द्धवार्षिक कैलेंडर 
- उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस-जे) मुख्य परीक्षा-2018: 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी 2019
- समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा-2017 : 17, 18 एवं 20 फरवरी 2019
- सहायक कुलसचिव परीक्षा 2018: पांच एवं छह मार्च 2019
- डेंटल सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा 2018: 17 मार्च 2019
- प्रोग्रामर, प्रोग्रामर श्रेणी-1, प्रोग्रामर श्रेणी-2, कंप्यूटर आपरेटर, ग्रेड बी परीक्षा 2019 के अंतर्गत कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा:  30 मार्च 2019
विज्ञापन

- प्रोग्रामर, प्रोग्रामर श्रेणी-1, प्रोग्रामर श्रेणी-2, कंप्यूटर आपरेटर, ग्रेड बी परीक्षा 2019 के अंतर्गत प्रोग्रामर, प्रोग्रामर श्रेणी-1 परीक्षा: 28 अप्रैल 2019
विज्ञापन

- प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017: 19 मई 2019
- अपर निनी सचिव (उत्तर प्रदेश सचिवालय) तृतीय चरण (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2013: 26 मई 2019
- सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2018: नौ जून 2019
- सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन), दिव्यांगजन-बैकलाग, विशेष चयन मुख्य परीक्षा-2018: 17 जून 2019 से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें