फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uppsc : प्रवक्ता पद के चयनितों को 30 जुलाई को आवंटित होंगे कॉलेज

Sun, 25 Jul 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • राजकीय महाविद्यालयों में नौ विषयों में प्रवक्ता पद के 418 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से
  • उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किया कार्यक्रम, बीच में रोकी गई थी चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
विज्ञापन
शिक्षिका - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इससे पूर्व 11 विषयों के 211 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करा कॉलेज आवंटित किए जा चुके हैं। बीच में प्रवक्ताओं के ऑनलाइन मोड में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के कारण काउंसलिंग रोक दी गई थी।
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में अलग-अलग विषयों में प्रवक्ता के 720 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया था। इससे पूर्व प्रवक्ता पद पर ऑफलाइन मोड में काउंसलिंग कराई जाती थी, लेकिन इसमें पक्षपात और गड़बड़ी के आरोप लगने के कारण शासन ने पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया।

इसके लिए एनआईसी के माध्यम से नया सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया और इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने 20 विषयों में प्रवक्ता के 629 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया। काउंसलिंग नौ जून से शुरू कराई गई थी। 11 विषयों में 211 अभ्यथियों को कॉलेज आवंटित होने के बाद ऑनलइन काउंसलिंग बीच में ही रोक दी गई थी। ऐसे में बाकी नौ विषयों के 418 चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से अभ्यर्थियों को बताया गया था कि प्रवक्ताओं के ऑनलाइन मोड में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने के कारण काउंसलिंग रोकी गई है। ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होते ही काउंसलिंग फिर से शुरू कराई जाएगी। अब स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निदेशालय ने नौ विषयों में 418 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इनमें बीएड, हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक, रसायन, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एनआईसी लखनऊ द्वारा पेपर वर्क की प्रक्रिया, उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा फीडिंग डाटा लॉक कराने और अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन डाटा सब्मिट/लॉक करने की तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है। डाटा प्रोसेसिंग की तिथि 29 जुलाई और परिणाम की तिथि 30 जुलाई निर्धारित है। यानी 30 जुलाई को अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें