फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : सिविल जज भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, जारी  किया गया विज्ञापन

Fri, 20 Nov 2026 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायिक सेवा में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में सिविल जज बनने का मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 365 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन बृहस्पतिवार देर शाम जारी कर दिया। इस भर्ती के तहत कुल 365 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 20 नवंबर से विस्तृत विज्ञापन देख सकेंगे।

विस्तृत विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन करने, परीक्षा शुल्क जमा करने, जाति प्रमाणपत्रों के निर्धारित प्रारूप तथा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के विषयों एवं पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने और आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार करने और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 28 दिसंबर होगी।

एक जुलाई 2027 को पूरी होनी चाहिए 22 वर्ष की आयु

आयोग के सचिव के अनुसार, चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2027 को कम से कम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें