इसके अलावा 25 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध न कराकर केवल अर्हता से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए। 25 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी का दावा किया लेकिन दावे के समर्थन में प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम श्रेणी का माने जाने का अनुरोध भी किया लेकिन श्रेणी परिवर्तन अनुमन्य नहीं है। छह अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में दिव्यांग श्रेणी का दावा किया लेकिन अपने दावे के समर्थन में प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।
वहीं, ऑनलाइन जन्म तिथि के दावे और हाईस्कूल के अंकपत्र/प्रमाण में उल्लिखित जन्मतिथि भिन्न पाए जाने पर दो अभ्यर्थियों एवं ऑनलाइन आवेदन में भूतपूर्व सैनिक श्रेणी का दावा करने बावजूद प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर चार अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
मुख्य परीक्षा 29 जून से
पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से दो जुलाई तक होगी। पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा में 15066 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में दो सत्रों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।
आवेदन निरस्त होने के अन्य कारण
यूपी का मूल निवासी लेकिन अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बिहार से बनवाया।
दिव्यांग अभ्यर्थी का मूल निवास से संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं, यूपी की जगह मध्य प्रदेश से बना प्रमाणपत्र किया प्रस्तुत।
ऑनलाइन आवेदन में किए गए ईडब्ल्यूएस श्रेणी का दावा लेकिन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया।