फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 21 पदों पर हुआ चयन

विज्ञापन
UPPSC assistant registrar result out, 21 has selected
विज्ञापन
-यूपीपीएससी ने घोषित किया अंतिम चयन परिणाम
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसके तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 21 पदों पर चयन किया गया है।
आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून को घोषित किया था। परीक्षा परिणाम के आधार पर सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 जून से चार जुलाई तक आयोजित किया गया और दस दिन बाद 21 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम आयोग के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक/कटऑफ अंक की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन

श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में प्रमोद कुमार मिश्र, सुनील कुमार सेन, लक्ष्मी नारायन पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, शोक विमोचन त्रिपाठी, सरस कपूर, दीपक कुमार सिंह, अजय सिंह चौहान, सत्य प्रकाश, मोहम्मद साहिल, रवि कुमार निषाद, बबिता, अनूप कुमार, महेश चंद्र शुक्ला, कपिल किशोर लाल, पवन कुमार, कैलाश बिंद, विवेक कुमार कनौजिया, अंजलि मौर्या, शेख अंजुम एवं सुनीता यादव को चयनित घोषित किया गया है। परिणाम में जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें आयोग द्वारा वांछित समस्त मूल प्रमाणप पत्र आदि साक्षात्कार परिषद की ओर से दिए गए समय के भीतर प्रस्तुत करना है।
निरीक्षक के पांच पदों का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सुधार विभाग के तहत निरीक्षक राजकीय कार्यालय के रिक्त पांच पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 10 जुलाई को आयोजित किया गया था। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में तनुज कुमार, बाल कृष्ण रावत, राम कल्प यादव, प्रज्ञा सिंह एवं हुकुम सिंह को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

अर्हता संबंधी अभिलेख भेजने की तिथि बढ़ी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विभिन्न विज्ञापनों के तहत सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता से संबंधित अभिलेख आयोग को प्रेषित किए जाने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार कोविड-19/लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुईं विषम परिस्थितियों को देखते हुए अभ्यर्थियों को एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें