फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा मंगलवार को

Mon, 14 Mar 2022 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के 49 केंद्रों में 22560 अभ्यर्थी, गाजियाबाद के 29 केंद्रों में 13152 अभ्यर्थी और लखनऊ के 30 केंद्रों में 13920 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति के साथ उपस्थित होना है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 मार्च को एक सत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन जनपदों प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 108 केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन




राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। जिन विषयों में भर्ती होनी है, उनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत, हिंदी एवं गणित शामिल हैं। तीन जनपदों के 108 केंद्रों में होन वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 49632 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 



प्रयागराज के 49 केंद्रों में 22560 अभ्यर्थी, गाजियाबाद के 29 केंद्रों में 13152 अभ्यर्थी और लखनऊ के 30 केंद्रों में 13920 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति के साथ उपस्थित होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। इसके तहत व्याख्याता कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण, रसायन, भौतिकी एवं गणित के पदों पर भर्ती होनी है।



परीक्षा 22 मार्च को पांच जिलों प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, बरेली और गोरखपुर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र और अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें