फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता जीआईसी स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 की उत्तरकुंजी जारी

विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी)के लिए 23 सितंबर 2018 का हुई स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 के हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, संस्कृत, फारसी, समाज शास्त्र, कृषि, वाणिज्य, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र, औद्योगिक रसायन, शारीरिक शिक्षा एवं गृह विज्ञान के चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की उत्तर कुंजी 27 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थी उत्तरकुंजी का मिलान करके 28 अगस्त तक अपनी शिकायत आयोग की वेबसाइट पर तय प्रारूप में ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद भेजे गए ई-मेल पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के लिए साक्षात्कार पांच को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 2017 में घोषित वैज्ञानिक अधिकारी(भौतिक अनुभाग) के छह पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि पांच सितंबर को तय की है। विभाग की ओर से वैज्ञानिक अधिकारी के सामान्य वर्ग के छह, ओबीसी के दो, एससी के दो और क्षैतिज आरक्षण के तहत दो पद उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आवेदन 26 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के 424 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। आवेदकों के लिए अर्हता सहित अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें