फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सीबीआई जांच के बाद एपीएस भर्ती पर लगा ग्रहण, दोबारा नहीं कराई जा सकी परीक्षा

Mon, 11 Aug 2025 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती पर ग्रहण लग गया है। एपीएस भर्ती परीक्षा-2013 निरस्त होने के बाद दोबारा नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती पर ग्रहण लग गया है। एपीएस भर्ती परीक्षा-2013 निरस्त होने के बाद दोबारा नहीं कराई जा सकी। एपीएस भर्ती-2023 के तीसरे चरण की परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को अब नई तिथि घोषित होने का इंतजार है।

 

दरअसल, एपीएस भर्ती को लेकर विवाद वर्ष 2010 के विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ और सीबीआई ने भी इसी भर्ती में धांधली के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सीबीआई ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक को कटघरे में खड़ा करते हुए नामजद एफआईआर दर्ज की थी। विवाद शॉर्टहैंड और टाइप टेस्ट को लेकर हुआ था।

 

विज्ञापन में प्रावधान किया गया था कि शॉर्टहैंड और टाइप टेस्ट में पांच फीसदी तक की गलती पर छूट दी जाएगी और पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में विशेषाधिकार के तहत अतिरिक्त तीन फीसदी गलती पर भी छूट दी जाएगी। सीबीआई ने जांच में पाया कि पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी मिलने के बावजूद कुछ अतिरिक्त तीन फीसदी गलती पर छूट देकर कुछ अभ्यर्थियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया। मामले में सीबीआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एपीएस भर्ती-2013 को निरस्त कर नए सिरे से आवेदन मांग लिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आयोग ने यह भर्ती तब निरस्त की, जब दूसरे चरण की परीक्षा के तहत शॉर्टहैंड व टाइप टेस्ट का रिजल्ट जारी किया जा चुका था। तब से एपीएस के 176 पदों पर भर्ती फंसी हुई है और मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बाद आयोग ने एपीएस भर्ती-2023 का विज्ञापन जारी किया और विज्ञापन की शर्तों में शॉर्टहैंड व टाइप टेस्ट में गलती पर किसी भी प्रकार की छूट का कोई प्रावधान ही नहीं किया, ताकि यह विवाद पूरी तरह से खत्म हो जाए। इस भर्ती के तहत भी शॉर्टहैंड व टाइप टेस्ट हो चुका है लेकिन रिजल्ट फंसा हुआ है।

एपीएस भर्ती-2023 के तीसरे चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा 13 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी और बताया कि द्वितीय चरण की परीक्षा से संबंधित कार्रवाई प्रक्रियाधीन होने के कारण तृतीय चरण की परीक्षा स्थगित की गई है। एपीएस परीक्षा-2023 के तहत 331 पदों पर भर्ती होनी है। पहले चरण की लिखित परीक्षा सात जनवरी 2024 को हुई थी जिसका परिणाम चार मार्च 2024 को जारी किया गया था।

दूसरे चरण के तहत शॉर्टहैंड व टाइप टेस्ट की परीक्षा आठ जून से 18 जुलाई 2024 तक लखनऊ में हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के आयोजन को एक साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभ्यर्थियों को अब तक इस परीक्षा के परिणाम और तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें