उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सीधी भर्ती के छह पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। भर्ती के लिए आवेदन भी शुक्रवार से शुरू हो गए। आयोग ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के चार पद और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक भूवैज्ञानिक के दो पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन
आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की है। वहीं, ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/ संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने का अंतिम समय चार अगस्त शाम पांच बजे है।