फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी, 558 पदों पर होनी है भर्ती

Fri, 22 Jul 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्य परीक्षा सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक यूपीपीएससी के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि एवं नाम के आधार पर प्रवेश पत्र, उपस्थित पत्रक और अनुदेश डाउनलोड करेंगे।
विज्ञापन
prayagraj news : स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चार अगस्त को प्रस्तावित स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा-2017 पुनर्विज्ञापन वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र शुक्रवार को जारी कर दिए। इस परीक्षा के तहत स्टाफ नर्स के 558 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक यूपीपीएससी के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि एवं नाम के आधार पर प्रवेश पत्र, उपस्थित पत्रक और अनुदेश डाउनलोड करेंगे।

जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में हस्ताक्षर एवं फोटो मुद्रित नहीं है, वे अपनी दो फोटो एवं आईडी के प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे। केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रांरभ होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें