उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) मुख्य परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियो के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 23 फरवरी से छह मार्च तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र लोक सेवा आयोग कैंप कार्यालय सेक्टर-डी अलीगंज में मनाया गया है। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। केवल सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा अवधि सुबह 9.30 से 11.30 बजे ओर दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा अवधि दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेशपत्र एवं अनुदेश डाउनलोड करेंगे। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो मुद्रित नहीं है, वे अपनी दो फोस्टो एवं आईडी प्रूफ भी साथ लाएंगे।