शौर्य स्थल पर इन महापुरुषों के हस्ताक्षर
आयोग परिसर के शौर्य स्थल पर जिन महापुरुषों के हस्ताक्षर प्रदर्शित हैं, उनमें डॉ.भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय और रवींद्रनाथ टैगोर शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद, बाल गंगाधर तिलक, सरदार वल्लभ भाई पटेल और मदर टेरेसा के भी हस्ताक्षर हैं। इंदिरा गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खान अब्दुल गफ्फार खान के हस्ताक्षर भी देखे जा सकते हैं। सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और अटल बिहारी वाजपेयी के हस्ताक्षर लाल रंग से दर्शाए गए हैं। अभ्यर्थियों की प्रेरणा के लिए बोधि संगम (सेल्फी स्थल) भी परिसर में बनाया गया है।