संशोधित उत्तरकुंजी से संतुष्ट नहीं अभ्यर्थी, जाएंगे कोर्ट
पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की संशोधित उत्तरकुंजी से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं है। उन्हें आपत्तियों के निस्तारण पर भी आपत्ति है। अभ्यर्थी अब न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि आयोग ने परीक्षा के तीन साल बाद उत्तरकुंजी जारी की और उत्तरकुंजी भी तब जारी की गई जब अभ्यर्थी कोर्ट की शरण में पहुंचे। अवनीश का आरोप है कि आयोग अपनी गलतियों को छिपाना चाहता है और इसी वजह से संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने में देर की गई।