फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी 2019 की परीक्षा के आवेदन शुरू, जानिए क्या हुए हैं इस बार बदलाव

Thu, 17 Oct 2019 11:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

  • पीसीएस मुख्य परीक्षा से पांच विषयों को हटाया गया।
  • इस बार 300 पदों पर चयन के लिए होगी परीक्षा।
  • परीक्षा में 33 विषयों से घटकर 28 विषय ही रह जाएंगे।
  • अब केवल 13 गुना अभ्यर्थी ही मेंस में पहुंच पाएंगे।
  • यूपीपीएससी ने इंटरव्यू के नियमों में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आयोग ने इस बार परीक्षा से संबंधित कई अहम निर्णय लिए हैं। पीसीएस प्री में कोटा घटाया गया। पहले जहां 18 गुना अभ्यर्थी सफल होते थे, वहीं अब केवल 13 गुना अभ्यर्थी ही मेंस में पहुंच पाएंगे। इसके अलावा रिक्त पदों के सापेक्ष पांच फीसदी घटाया गया है।

विज्ञापन


33 विषयों से घटकर 28 विषय ही रह जाएंगे

यूपीपीएससी ने इंटरव्यू के नियमों में भी बदलाव किया है। अब दो गुना अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा से पांच विषयों को हटाया गया है। मुख्य परीक्षा से अरबी, फारसी को हटाया गया, जबकि सोशल वर्क, डिफेंस, कृषि अभियांत्रिकी को भी परीक्षा की सूची से हटा दिया गया है।

इस बार 300 पदों पर चयन के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा में 33 विषयों से घटकर 28 विषय ही रह जाएंगे। विज्ञापन जारी होने के बाद एक माह तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा संबंधित बदलाव करेंगे समस्याओं का निदान

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पहचान पीसीएस परीक्षा को लेकर है। बीते कई वर्षाें से लगातार इस परीक्षा में जिस तरह से विवाद और रिजल्ट में गड़बड़ियां सामने आई हैं, उससे परीक्षा का शेड्यूल ही बिगड़ गया था। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए अब आयोग ने परीक्षा से संबंधित कई अहम निर्णय लिए हैं।

समय पर रिजल्ट की घोषणा करने का प्रयास

बीते दिनों आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करने में भी इसका खास ध्यान रखा था। अब परीक्षाओं को आयोजित कर समय पर रिजल्ट की घोषणा करने का प्रयास किया जा रहा है। बीते वर्ष जून में हुई पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा में गलत पेपर बंट जाने के कारण काफी बवाल हुआ था। विवादों में फंसी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के सात विषयों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हो सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें