फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: नतीजों में पश्चिमी यूपी फिर अव्वल... बागपत के भाई-बहन की कामयाब जोड़ी; छोटे जिलों का वर्चस्व

Sun, 21 Apr 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड के नतीजों में पश्चिमी यूपी फिर अव्वल है। हाईस्कूल में मेरठ और इंटरमीडिएट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंटरमीडिएट में प्रयागराज और हाईस्कूल में वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के जिले इस साल भी अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सबसे कम रिजल्ट क्रमश: गोरखपुर एवं वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रहा।
विज्ञापन


मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 565710 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5271028 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4482634 विद्यार्थी यानी 91.56 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम पिछले की वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। वर्ष 2023 में मेरठ क्षेत्रीय कार्यलय का रिजल्ट 91.11 फीसदी था।

वहीं, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा। हाईस्कूल में वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 89.31 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.56 फीसदी कम है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 89.19 फीसदी, गोरखपुर का 89.03 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 88.32 फीसदी रहा।
विज्ञापन


हाईस्कूल में सबसे पीछे बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने इंटरमीडिएट इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे बेहतर परिणाम दिए। पिछले वर्ष के मुकाबले बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने ऊंची छलांग लगाई और इस बार परिणाम 84.60 फीसदी रहा, जो वर्ष 2023 की तुलना में 5.97 फीसदी अधिक रहा। इस क्षेत्रीय कार्यालय के तहत इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 278504 परीक्षार्थियों में से 263757 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 223135 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट में प्रयागराज व हाईस्कूल में वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर
वहीं, दूसरे नंबर पर 84.39 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा। यहां पंजीकृत 714828 परीक्षाथियों में से 677893 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से 572071 उत्तीर्ण घोषित किए गए। तीसरे नंबर 83.01 फीसदी परिणाम के साथ मेरठा क्षेत्रीय कार्यालय रहा। चौथे नंबर पर रहे गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 81.04 फीसदी और पांचवें स्थान पर रहे वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट सबसे कम 80.54 फीसदी रहा।

इंटर में अमरोहा फिर रहा नंबर वन, हाईस्कूल में भदोही अव्वल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक बार फिर से छोटे जिलों का वर्चस्व रहा। इंटरमीडिएट में अमरोहा जिला एक बार फिर से अव्वल रहा। यहां का परिणाम 91.27 फीसदी रहा। इसी तरह हाईस्कूल में प्रयागराज का पड़ोसी जिला भदोही सबसे आगे रहा। यहां 96.08 फीसदी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में प्रयागराज का भी प्रदर्शन बेहतर रहा। 95.51 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रयागराज सूबे में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तीसरे स्थान पर गौतमबुद्धनगर रहा। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.11 रहा।

प्रदेश में हाईस्कूल की परीक्षा में 75 में से 30 जिले ऐसे रहे जहां परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से ज्यादा का रहा। हाईस्कूल में ललितपुर जिला सबसे पीछे रहा। यहां 77.50 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह इंटर में सबसे पीछे बलिया जिला रहा। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.71 फीसदी रहा। इंटर में महोबा जिला (90.51 फीसदी) दूसरे स्थान पर एवं लखनऊ (90.49 फीसदी) तीसरे स्थान पर रहा।

 

इंटर की परीक्षा में लखनऊ को छोड़ दिया जाए तो टॉप टेन में छोटे शहरों का ही जलवा रहा। हालांकि हाईस्कूल के परिणाम में बड़े शहरों की अच्छी मौजूदगी रही। आगरा (94.98 फीसदी) चौथे, कानपुर नगर (94.38 फीसदी) पांचवें, गाजियाबाद (94.29 फीसदी) छठे स्थान पर रहा। हाईस्कूल में प्रतापगढ़ जिला 91.24 फीसदी परिणाम के साथ प्रदेश में 24 वें नंबर पर एवं कौशाम्बी जिला 88.05 प्रतिशत के साथ 47 वें स्थान पर रहा।

 

इंटरमीडिएट के परिणाम में प्रयागराज टॉप 50 जिलों में नहीं
यूपी बोर्ड 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज टॉप 50 जिलों में शामिल नहीं है। 2023 में प्रयागराज 44 वें स्थान पर था, तब यहां 76.60 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, लेकिन इस बार प्रयागराज 52 वें स्थान पर आया। हालांकि परीक्षा परिणाम यहां का 81.87 फीसदी रहा। वहीं हाईस्कूल में पिछली बार प्रयागराज तीसरे स्थान पर था जो इस बार दूसरे स्थान पर पहुंच गया। कौशाम्बी जिले की बात करें तो वह इंटरमीडिएट की परीक्षा में (85.03 फीसदी) 31 वें और प्रतापगढ़ (81.33 फीसदी) 57 वें स्थान पर रहा।

विशु ने की 15 घंटे पढ़ाई, एक अंक से टॉपर बनने से चूके
बड़ौत। इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विशु चौधरी ने प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। विशु को दूसरे स्थान पर आने की खुशी है, वहीं एक नंबर से टॉपर नहीं बनने का मलाल भी है।

 

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी के बेटे विशु चौधरी को 97.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। अगर उन्हें एक अंक और मिल जाता तो वह प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच जाते। विशु ने बताया कि उन्होंने 15 घंटे तक नियमित पढ़ाई की और कालेज में मासिक टेस्ट व प्री बोर्ड परीक्षा के लिए जिस तरह की तैयारी कराई गई, उससे ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
 

विशु ने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। बताया कि उन्होंने प्रत्येक विषय के लिए समय सारणी बनाकर परीक्षा की तैयारी की। वह कहते हैं कि लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई की जाए तो उस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। विशु चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

विशु की बहन खुशी को जिले में नौंवा स्थान
विशु चौधरी की बहन खुशी ने भी इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। खुशी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ जनपद की टॉप 10 सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह भाई-बहन के टॉपरों की सूची में स्थान बनाने पर घर में खुशी का माहौल है और सभी ने उनको मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें