फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Topper List : इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं ये तीन छात्राएं और एक छात्र; देखें लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPMSP UP Board 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPMSP UP Board Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में प्रयागराज की छात्रा महक ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं। चारों के समान अंक आए हैं।

दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी 96.80 फीसदी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव 96.80 प्रतिशत, प्रयागराज की शिवानी सिंह 96.80%, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह 96.80 प्रतिशत शामिल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी 96.40 फीसदी रहीं हैं। 


विज्ञापन

प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास फीसदी, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जनपद-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। 

हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।
 

 

विज्ञापन

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  1. पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  2. अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  3. इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  5. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें