मेरठ और वाराणसी से मिली शिकायत
मोबाइल पर कॉल कर फेल से पास कराने के नाम पर रकम की मांग करने के मामले मेरठ और वाराणसी में सामने आए। मामला जिला विद्यालय निरीक्षक के संज्ञान में आया तो इसकी जानकारी बोर्ड सचिव को दी गई। एफआईआर में दिए गए हैं तीन नंबर सिविल लाइंस थाने में दर्ज एफआईआर में मोबाइल पर कॉल कर यूपी बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी के मामले में दर्ज रिपोर्ट में तीन मोबाइल नंबरों का भी जिक्र है, जिनसे परीक्षार्थियों या उनके अभिभावकों को कॉल आई है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस का मानना है कि यह साइबर गिरोह है, जो लोगों को कॉल कर ठगी कर रहा है।
ऐसी कॉल आए तो डीआईओएस से करें शिकायत
यूपी बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर अगर कोई कॉल आए तो तत्काल जिले के डीआईओएस से शिकायत करें। ऐसे अराजकतत्वों के प्रलोभन में कदापि न आएं।
पेपर आउट की किरकिरी से लिया सबक, तत्काल दर्ज कराई रिपोर्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में बलिया जिले में पेपर आउट की घटना से हुई किरकिरी को देखते हुए सचिव ने यह प्रकरण सामने आते ही सक्रिय हो गए और तत्काल मोबाइल नंबर के आधार अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।