प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर की रहने वाली एक युवती की फेक आईडी बनाकर किसी ने अश्लील पिक्चर अपलोड कर दी। युवती तो इसकी जानकारी तब हुई जब उसके परिचितों ने बताया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला साइबर सेल को सौंपा गया है।
अल्लापुर की रहने वाली एक युवती के नाम से किसी ने फेसबुक की फेक आईडी बना ली। पहले तो युवती के परिचितों को फेक एकाउंट से जोड़ा गया, फिर उसमें अश्लील पिक्चर और बातें लिखकर उन्हें परिचितों को टैग कर दिया। युवती को इसकी भनक उस वक्त लगी, जब परिचितों ने उसे फोन करना शुरू किया। परिवार वालों को सूचना हुई तो उन लोगों ने काफी प्रयास की कि आईडी बंद हो जाए लेकिन, जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फेसबुक एकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर का प्रयोग किया जाता है। इसी आधार पर आरोपी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के साइबर सेल को मामला सौंपा गया है।