फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द, जानें किस विषय में हैं कितने पद

Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अशासकीय महाविद्यालयों में कुल 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालय के 756 पद और महिला महाविद्यालय के 161 पद हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के सहशिक्षा महाविद्यालय के 80 पद और महिला महाविद्यालय के 67 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी करने जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 80 पद असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती में पदों का विवरण जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन



अशासकीय महाविद्यालयों में कुल 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालय के 756 पद और महिला महाविद्यालय के 161 पद हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के सहशिक्षा महाविद्यालय के 80 पद और महिला महाविद्यालय के 67 पद शामिल हैं। हिंदी के बाद सर्वाधिक 75 पद असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड और तीसरे नंबर पर असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 70 पद हैं। ।


असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एजेंसी का चयन कर चुका है। आवेदन प्रक्रिया का ट्रायल शुरू कर दिया गया है, ताकि आवेदन शुरू होने के बाद किसी तरह की दिक्कत न आए। पिछली बार विज्ञापन संख्या-50 के तहत हुई भर्ती के आवेदन में कई तरह की समस्याएं आईं थी और इसी वजह से तमाम अभ्यर्थी आवेदन करने के बावजूद परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किस विषय में कितने पद

अंग्रेजी में 62, अर्थशास्त्र 60, इतिहास 25, उद्यान विज्ञान 3, उर्दू 8, एशियन कल्चर 1, कृषि अर्थशास्त्र 3, गणित 24, गृह विज्ञान 10, चित्रकला 9, दर्शनशास्त्र 10, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान 5, प्राचीन इतिहास 19, प्राणि विज्ञान 33, भूगोल 47, भौतिक विज्ञान 40, मनोविज्ञान 17, मानव शास्त्र 4, राजनीति विज्ञान 44, वनस्पति विज्ञान 48, वाणिज्य 49, विधि 8, शारीरिक शिक्षा 13, शिक्षा शास्त्र 25, संगीत गायन 10, संगीत तबला 3, संगीत सितार 4, संस्कृत 43, समाजशास्त्र 42, सांख्यिकी 2, सैन्य विज्ञान  21 पद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें