फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने कटऑफ को लेकर भ्रम किया दूर

विज्ञापन
UPHESC news
विज्ञापन
प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर के विज्ञापन संख्या-47 की लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए चुने गए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के कटऑफ, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से अधिक होने पर मिली आपत्तियों और सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सूचना फैलाकर परीक्षार्थियों को भ्रमित करने को लेकर उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि आयोग नियमों के अनुरूप ही कार्य करेगा।
विज्ञापन

आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार के लिए वर्गवार पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। आयोग को रिक्तियों को बढ़ाने-घटाने का अधिकार नहीं है। साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों को मिले अंकों की मेरिट तैयार करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। आयोग उत्तर प्रदेश लोेक सेवा अधिनियम के खिलाफ कोई कार्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें