फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्हता के विवाद में फंसा वनस्पति विज्ञान का रिजल्ट

विज्ञापन
UPHESC Botany Result
विज्ञापन
27 सितंबर को हुआ था इंटरव्यू, अब तक नहीं आया परिणाम
विज्ञापन

विशेषज्ञों से राय लेकर रिजल्ट देगा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
प्रयागराज। अर्हता के विवाद के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान के दो पदों का अंतिम चयन परिणाम फंस गया है। विवाद को दूर करने के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अब विशेषज्ञों की राय लेगा और इसके बाद आयोग की बैठक में अंतिम चयन परिणाम को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में इन दिनों विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू चल रहा है। जिन विषयों के इंटरव्यू होते जा रहे हैं, आयोग उनका परिणाम भी जारी करता जा रहा है लेकिन 27 सिंतबर को हुए वनस्पति विज्ञान के इंटरव्यू के बाद इसका अंतिम चयन परिणाम फंसा हुआ है। वनस्पति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पदों पर भर्ती होनी है और इसके लिए 10 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था लेकिन इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी की अर्हता को लेकर आपत्ति लगा दी गई और इसी विवाद में रिजल्ट फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इंटरव्यू में उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है, जो सभी अर्हताएं पूरी करते हैं और लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके है लेकिन इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी की अर्हता पर सवाल उठा दिए। विवाद के चलते आयोग को रिजल्ट रोकना पड़ा। इस बारे में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि अर्हता के परीक्षण के लिए विशेषज्ञों के पैनल कर गठन किया जा रहा है, क्योंकि यह विशेषज्ञ ही तय करेंगे कि कोई अभ्यर्थी अर्हता पूरी करता है या नहीं। विशेषज्ञों से राय लेने के बाद आयोग इस पर निर्णय लेगा। जल्द ही आयोग वनस्पति विज्ञान के दो पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें