फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 84 चयनितों को मिले कॉलेज

Fri, 13 May 2022 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निदेशालय ने इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नतीजतन यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी कर ली गई। अभ्यर्थियों से कॉलेज की वरीयता नहीं मांगी गई, बल्कि यह प्रक्रिया इंटरव्यू के दौरान ही पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत दस विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम जारी कर दिया। इन विषयों में 84 चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से शुक्रवार को कृषि प्रसार के 11, कृषि अर्थशास्त्र के सात, पादप रोग के पांच, उद्यानिकी के सात, कृषि अभियंत्रण के आठ, कृषि रसायन के 11, कृषि वनस्पति के सात, पशु पालन एवं दुग्ध विज्ञान के 10, संगीत गायन के 12 और कृषि सांख्यिकी विषय के छह चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए हैं। इससे पूर्व निदेशालय ने 10 मई को हिंदी विषय के 161 चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए थे।


निदेशालय ने इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नतीजतन यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी कर ली गई। अभ्यर्थियों से कॉलेज की वरीयता नहीं मांगी गई, बल्कि यह प्रक्रिया इंटरव्यू के दौरान ही पूरी कर ली गई थी। अंतिम चयन परिणाम जारी होते ही उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने परिणाम की सॉफ्ट और हार्डकॉपी सीधे उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी और निदेशालय ने एनआईसी के माध्यम से काउंसलिंग कराके कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली।
विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक बीएल शर्मा के अनुसार चयनित अभ्यर्थी अपने मोबाइल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही निदेशालय की ओर से संबंधित कॉलेजों को चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेज दिए जाएंगे। निदेशालय से मिले पत्र और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जारी नियुक्ति पत्र का मिलान कराने के बाद संबंधित कॉलेजों में अभ्यर्थियों को ज्वाइन करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

चार विषयों के 199 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग स्थगित
चार विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 199 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। इनमें वाणिज्य विषय के 79, प्राणि विज्ञान के 96, महिला अध्ययन का एक और शारीरिक शिक्षा के 23 अभ्यर्थी शामिल हैं। महिला अध्ययन और शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम भी शुक्रवार को जारी होना था, जबकि शारीरिक शिक्षा एवं प्राणि विज्ञान विषय की काउंसलिंग का परिणाम 19 मई को प्रस्तावित था। महिला अध्ययन विषय का मामला कोर्ट में है, जबकि अन्य तीनों विषयों के अंतिम चयन परिणाम उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को संशोधित करने हैं। तीन विषयों के संशोधित परिणाम मिलने के बाद निदेशालय इन विषयों के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करेगा।


सांख्यिकी, संस्कृत विषय का परिणाम 23 को
उच्च शिक्षा निदेशालय को असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी और असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत विषय का अंतिम चयन परिणाम उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्रेषित कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय 23 मई को इन विषयों के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें