अभिलेख के साथ आएंगे सभी जनपदों के बीएसए
पांच से सात अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा निदेशालय बुलाया गया है। जिन स्कूलाें में रिक्त पद हैं और वहां भर्ती होनी है, इसकी पूरी डिटेल के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलग-अलग तीन दिनों में यहां आएंगे। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की संख्या 3046 है लेकिन इसमें 946 स्कूल ऐसे हैं जो उच्चीकृत किए जा चुके हैं, इसलिए प्रदेश भर के 2100 स्कूलों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया लागू होगी। सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल भर्ती अधिनियम-1978 के सातवें संशोधन-2019 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से रिक्त पदों के विवरण आ चुके हैं। वर्ष-2021 के बाद जो पद रिक्त थे उसके विवरण मंगाए गए हैं। तीन अलग-अलग दिनों में सभी बीएसए को समस्त अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। इसके बाद पोर्टल आदि तैयार किया जाएगा फिर उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग को ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। - मनोज कुमार द्विवेदी, अपर शिक्षा निदेशक, उप्र बेसिक शिक्षा विभाग