फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी : स्पेशल टीईटी की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 12 नवंबर तक आपत्ति का मौका

Fri, 06 Nov 2026 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) की प्रोविजनल उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) की प्रोविजनल उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से यह लिखित परीक्षा तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में दो पालियों में कराई गई थी।

विज्ञापन


परीक्षा में कुल 93,681 शिक्षक शामिल हुए थे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रश्नगत परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक https://www.upessc.net/nov2026specialtetqc/Login.aspx के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के अनुसार अपने प्रश्नों एवं उत्तर विकल्पों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के किसी उत्तर पर कोई विधिक या तथ्यात्मक आपत्ति है, तो वे पांच नवंबर से 12 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर-वन परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 टियर-वन परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर सात नवंबर की रात नौ बजे तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज कराई जा सकती है। सीजीएल टियर-वन परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा

प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एसएससी ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन माध्यम के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी सात नवंबर की रात नौ बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें