सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित की मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की बुधवार को होने वाली बैठक पर प्रतियोगियों की नजर है। खासतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार को लेकर उनमें काफी उम्मीदें हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित की मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की बुधवार को होने वाली बैठक पर प्रतियोगियों की नजर है। खासतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार को लेकर उनमें काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, आयोग सूत्र के अनुसार इस बाबत शासन से किसी तरह का निर्देश नहीं आया है। ऐसे में किसी बड़े फैसले की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
प्रो.कीर्ति पांडेय ने 21 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही आयोग में सबकुछ ठप है। आयोग के अफसरों का कहना है कि कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित सिर्फ रोजाना के कामकाज ही देख सकते हैं। इसलिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार, पीजीटी भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
इसी बीच राम सुचित ने दिवाली पर सीएम से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है लेकिन इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष ने उनको आयोग की स्थिति से अवगत कराया। परीक्षाएं एवं साक्षात्कार स्थगित किए जाने से प्रतियोगियों की नाराजगी से भी उन्होंने सीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद आयोग की पहली बैठक है। ऐसे में इसे लेकर आयोग के अफसरों एवं प्रतियोगियों में काफी उम्मीदें हैं। प्रतियोगियों का एक समूह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार कराए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है तो दूसरा गुट धांधली का आरोप लगाते हुए लिखित परीक्षा निरस्त कराते हुए दोबारा कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। इससे इस भर्ती को लेकर आयोग पर दबाव बढ़ गया है। इसे लेकर आयोग की ओर से शासन को पत्र भी लिखा गया है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर शासन से जल्द गाइडलाइन जारी होने की बात कही जा रही है।