टी परीक्षा आयोजित कराने की नोटिस एक्स हैंडल से डिलीट कर दिया गया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आयोग केवल नौजवानों के भविष्य के साथ मजाक कर रहा है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी-पीजीटी परीक्षा आयोजित कराने की नोटिस एक्स हैंडल से डिलीट कर दिया गया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आयोग केवल नौजवानों के भविष्य के साथ मजाक कर रहा है। प्रदेश के नौजवान यह चाहते थे कि आयोग परीक्षा की तिथियों को स्पष्ट कर यह सुनिश्चित करे कि परीक्षा समय पर होगी, अब तक तीन बार परीक्षा तिथि में बदलाव से छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
कहा कि योगी सरकार द्वारा सही अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करने का नतीजा सामने है कि एक्स से पोस्ट की डिलीट करना पड़ रहा है, जो बहुत ही शर्मनाक है। भारी भरकम आयोग का अस्तित्व ख़तरे में है। समय रहते सरकार को गंभीरता से विचार कर आयोगों में ईमानदार,कर्मठ, जुझारू अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति करनी चाहिए।