चार वर्ष बाद 17 हजार पदों के लिए निकाली गई है भर्ती
प्रदेश के एडेड कॉलेजों में टीजीटी के लिए चार वर्ष बाद 17,735 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 24 अक्तूबर से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय है। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है।
संस्कृत से ‘शास्त्री’ करने वाले अभ्यर्थियों ने आयोग को प्रत्यावेदन दिया था। इसमें मांग की गई है कि उन्हें टीजीटी में आवेदन का मौका दिया जाए क्योंकि उनकी डिग्री स्नातक के समतुल्य है। उन प्रत्यावेदनों को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने शासन को पत्र लिखा है। आदेश आते ही उन्हें भी आवेदन के लिए मौका मिलेगा। - संजय कुमार सिंह, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जो अर्हता तय की गई है वह गलत है। संस्कृत से ‘शास्त्री’ की डिग्री स्नातक के बराबर है। इसके बावजूद भी उन्हें आवेदन से बाहर करना सही नहीं है। हमारी तरफ से चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया था। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी