शिक्षा सेवा चयन आयोग की नई अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभ्यर्थियों ने 97 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। बड़ी संख्या में छात्र आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर भी बैठ गए।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नई अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। एलनगंज स्थित आयोग के दफ्तर पहुंचकर प्रो. पांडेय ने चार्ज ग्रहण किया। उनके पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में छात्र सुबह से ही आयोग के दफ्तर पर पहुंच गए थे।
प्रो. पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभ्यर्थियों ने 97 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। बड़ी संख्या में छात्र आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर भी बैठ गए।