असिस्टेट प्रोफेसर के 869 पदों पर होगी भर्ती
- बैठक में शामिल उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया गया है। सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के 859 पद खाली हैं। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा, आयोग को नई भर्ती के लिए रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेज दिया जाएगा।
प्राचार्य के भी 100 पदों का भेजा जाएगा अधियाचन
अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के भी तकरीबन 100 पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है ताकि नई भर्ती के लिए आयोग को जल्द से जल्द अधियाचन भेजा जा सके।
बेसिक व अटल आवासीय विद्यालयों में लगेगा समय
आयोग को परिषदीय विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती करनी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण संबंधी बिंदुओं के निराकरण की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और ई-अधियाचन का प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय समिति और प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया गतिमान है जिसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा कर अधियाचन भेज दिया जाएगा।