जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक विक्रेता और निर्माता कंपनी को ग्राहक से खराब एसी वापस लेने और उसे उसकी कीमत 38,900 रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक विक्रेता और निर्माता कंपनी को ग्राहक से खराब एसी वापस लेने और उसे उसकी कीमत 38,900 रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहीम व सदस्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने दिया है।
विज्ञापन
अल्लापुर, पूरा दलेल निवासी केशवदेव त्रिपाठी एक शिक्षण संस्थान चलाते हैं। वह उसके अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 20 मार्च 2014 को 38,900 रुपये में एक नामी कंपनी का एसी सिविल लाइन से खरीदा। एसी शुरू से ही काम नहीं किया। कई बार मरम्मत के लिए विक्रेता से आग्रह किया लेकिन मरम्मत पूरी तरह से नहीं की गई। अंतत: एसी पूरी तरह से खराब हो गया। इसे लेकर परिवादी ने आयोग में परिवाद दाखिल किया।
आयोग ने पक्षों को सुनने के बाद एसी में विनिर्माण दोष माना। परिवाद आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए निर्णय की तिथि से दो माह के अंदर खराब एसी वापस लेकर ब्याज सहित रुपये लौटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही आर्थिक व मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 10,000 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये देने का आदेश दिया है।